
दतिया।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दतिया जिले के दौरे पर रहेंगे। उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री उदगुवां और उपरायं (सीतापुर) में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे प्रबुद्धजन बैठक, व्यापारी सम्मेलन और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री रात में भोपाल लौटेंगे।
विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम से होगी दिन की शुरुआत
मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। इसके बाद 11:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:25 बजे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
दतिया में दो चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित
ग्वालियर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 1:20 बजे दतिया जिले के उदगुवां के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2:00 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3:30 बजे खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता करेंगे।
शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री ग्राम उपरायं (सीतापुर) में दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रबुद्धजन बैठक और व्यापारी सम्मेलन में भी होंगे शामिल
चुनावी सभाओं के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे दतिया चुनाव कार्यालय स्थित होटल रतन रॉयल में प्रबुद्धजन बैठक में शामिल होंगे। यहां वे दतिया नगर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
इसके बाद शाम 7:30 बजे होटल एमपीटी मोटेल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात्रि 10:40 बजे भोपाल लौटेंगे।
यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित
- cm-mohan-yadav-datia-bypoll-campaign-public-meeting-schedule-today








