घाटोल: गुरु मां आर्यिका श्री प्रशममति माताजी ससंघ का घाटोल में भव्य मंगल प्रवेश

घाटोल/ मुकेश कुमार जैन: बागड़ प्रांत की धार्मिक नगरी घाटोल शनिवार, 25 जुलाई को आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आई। रिमझिम बारिश के बीच आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या एवं अर्ह योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से पूज्य गुरु मां आर्यिका श्री 105 प्रशममति माताजी और आर्यिका श्री 105 उपशममति माताजी ससंघ का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

भक्ति और धार्मिक उल्लास का अद्भुत संगम

मंगल प्रवेश के दौरान रिमझिम वर्षा की फुहारों के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निकली मंगल प्रवेश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का अद्भुत संगम बनी। नगर के प्रमुख मार्गों को आकर्षक तोरण द्वारों से सजाया गया था। वहीं बालिका मंडल की ओर से सुंदर रंगोलियां बनाकर मार्ग को अलंकृत किया गया।

भक्ति नृत्य के साथ किया चातुर्मास का निवेदन

नवीन महिला मंडल की सदस्यों ने आर्यिका माताजी ससंघ के समक्ष भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर चातुर्मास के लिए विनम्र निवेदन किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक मंगल प्रवेश यात्रा में सहभागिता की।

आर्यिका माताजी ससंघ का आशीर्वाद प्राप्त

यह भी पढ़ें:पिछोर के ग्राम पंचायत ढला में 2 महीने से नहीं मिला राशन: सेल्समैन पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में की शिकायत

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण से हुआ। छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आर्यिका माताजी ससंघ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • Ghatol Aryika Prasham Mati Mataji Chaturmas Mangal Pravesh Rajasthan
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

छतरपुर के प्राचीन मंदिर से कलश चोरी, 8 दिन बाद भी सुराग नहीं; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी

छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले के ग्राम बगौता स्थित प्राचीन मोहन…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया