धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भोपाल में जश्न, Gen Z युवाओं ने कहा- यह हमारी पहली जीत

भोपाल।आदि मिश्रा| केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर रहे Gen Z युवाओं ने इसे अपने आंदोलन की पहली बड़ी जीत बताया। रोशनपुरा चौराहे पर युवाओं ने बैंड-बाजों के साथ जश्न मनाया और भगत सिंह व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र हाथों में लेकर नारेबाजी की।

रोशनपुरा चौराहे पर मनाया जश्न

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में भोपाल में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद खुशी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह छात्रों के लंबे संघर्ष का पहला परिणाम है और इससे आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है।

पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आंदोलन के दौरान छात्रों, विशेषकर छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता और बल प्रयोग किया गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि उनकी मांग केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही कहा कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:पिछोर के ग्राम पंचायत ढला में 2 महीने से नहीं मिला राशन: सेल्समैन पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में की शिकायत

 

  • bhopal-gen-z-celebrate-dharmendra-pradhan-resignation-student-protest
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश चंदन आठिया गिरफ्तार; आदेश का उल्लंघन कर सागर में घूम रहा था आरोपी

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: जिले में अपराधियों के खिलाफ…

आगे पढ़ें
दतिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बघेल समाज का जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर मांगा समर्थन

दतिया/संतोष कुमार की रिपोर्ट: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, पहली बार समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, पहली बार समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया आमरण अनशन, जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया उपवास