पिछोर के ग्राम पंचायत ढला में 2 महीने से नहीं मिला राशन: सेल्समैन पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में की शिकायत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: पिछोर अनुविभागीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढला में शासकीय राशन वितरण में भारी धांधली और लापरवाही का मामला सामने आया है। राशन न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सेल्समैन अखिलेश मिश्रा पर पिछले 2 महीने का राशन हड़पने का आरोप लगाते हुए पिछोर SDM कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

KYC के नाम पर अंगूठे लगवाने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन अखिलेश मिश्रा ने शिकायत की भनक लगते ही बीती रात कई ग्रामीणों और अनपढ़ हितग्राहियों से KYC कराने का बहाना बनाकर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लगवा लिए, लेकिन उन्हें राशन की एक बोरी तक नहीं दी।

ग्रामीणों के अनुसार, जब भी वे राशन मांगने जाते हैं, तो सेल्समैन अभद्रता और धमकी देते हुए कहता है-“जहां शिकायत करनी है कर दो, राशन अभी आया नहीं है, नहीं दूंगा।”

दबदबे और धमकियों का खौफ

ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समैन का पंचायत में खासा प्रभाव है। विरोध करने या हक मांगने पर गरीब हितग्राहियों को धमकाया जाता है, जिसके कारण कई लोग खुलकर बोलने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने यह भी उजागर किया कि बीते महीने भी इसकी शिकायत की गई थी, परंतु शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों की मांग और आंदोलन की चेतावनी

एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि:

  • सेल्समैन अखिलेश मिश्रा को ग्राम पंचायत ढला से तत्काल हटाया जाए।
  • राशन में की गई धांधली की निष्पक्ष जांच कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सेल्समैन पर कार्रवाई कर हितग्राहियों को राशन का वितरण नहीं कराया गया, तो वे अपने पूरे परिवार के साथ सड़क पर बैठकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

  • pichhore-dhala-ration-scam-salesman-akhilesh-mishra-sdm-complaint
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने किया जोरदार स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद…

आगे पढ़ें
ग्रीन पटाखों पर फिर विवाद: प्रतिबंधित केमिकल के इस्तेमाल का आरोप, CPCB ने जताई आपत्ति

देश में कम प्रदूषण वाले नए ‘ग्रीन पटाखों’ के…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि