खरगापुर में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग संपन्न

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के आह्वान पर टीकमगढ़ जिले के खरगापुर प्रखंड में आयोजित दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का 26 जुलाई को समापन हुआ। 25 और 26 जुलाई को आयोजित इस अभ्यास वर्ग में जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों, कार्यकर्ता निर्माण और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

अभ्यास वर्ग का शुभारंभ 25 जुलाई, शनिवार को दोपहर 2 बजे जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह एवं जिला संगठन मंत्री दीपक जी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता निर्माण, समिति गठन, प्रखंड टोली, पूर्ण सत्संग, मिलन और सेवा प्रकल्प सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की संगठनात्मक यात्रा, उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना के संबंध में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

योग, व्यायाम और शारीरिक प्रशिक्षण के सत्र आयोजित

अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन 26 जुलाई, रविवार को सुबह 5 बजे जागरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद योग, व्यायाम, प्रार्थना और शारीरिक प्रशिक्षण सहित विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संगठनात्मक समन्वय और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

संत राघवेंद्र जी महाराज ने किया मार्गदर्शन

समापन सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। इसमें महाकौशल प्रांत के सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख पूज्य संत श्री राघवेंद्र जी महाराज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने संगठन की मजबूती और समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद आदित्य, जिला मंत्री राजेंद्र राजा, जिला सत्संग प्रमुख जीवनलाल शर्मा, जिला संयोजक निलेश, जिला समरसता संयोजक अशोक, जिला सह मंत्री रोहित एवं नीरज, जिला मिलन प्रमुख करण, जिला सह सत्संग प्रमुख देवकीनंदन, जिला सह संयोजक रमेश, प्रखंड मंत्री रमेश, प्रखंड सह संयोजक अभि सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:पिछोर के ग्राम पंचायत ढला में 2 महीने से नहीं मिला राशन: सेल्समैन पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने SDM कार्यालय में की शिकायत

  • VHP Two-Day District Training Camp Concludes in Khargapur Tikamgarh
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना