राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट, नई SIT गठित

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के लिए नई विशेष जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने जांच में वित्तीय गड़बड़ी के पहलू को देखते हुए SIT में फोरेंसिक ऑडिट के अनुभव वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी शामिल करने को कहा है।

तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों की SIT गठित

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नई SIT गठित की है। तीन सदस्यीय टीम की कमान लखनऊ रेंज के IG किरण एस को सौंपी गई है। टीम में अयोध्या रेंज के DIG सोमेन बर्मा और अयोध्या के SSP गौरव ग्रोवर भी शामिल हैं।

वित्तीय गड़बड़ी की जांच के लिए CA होगा सदस्य

यह भी पढ़ें: राम मंदिर से नलखेड़ा तक चढ़ावे पर घमासान, चंदा विवाद पर विपक्ष का हमला, सरकार से जवाब मांगने की तैयारी

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में फंड की हेराफेरी से जुड़े आरोपों की जांच के लिए SIT में एक ऐसे चार्टर्ड अकाउंटेंट को शामिल किया जाना चाहिए, जिसे फोरेंसिक ऑडिट का अनुभव हो। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत के सुझाव पर सहमति जताई।

कोर्ट ने SIT को चल रही जांच पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जांच को तेज, गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

रसीदों को वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की मांग

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से राम मंदिर ट्रस्ट को मिली सभी चढ़ावे की रसीदों को क्षेत्रवार वेबसाइट पर सार्वजनिक करने की मांग भी की गई। हालांकि, सॉलिसिटर जनरल ने इस सुझाव का विरोध करते हुए कहा कि मामले को अनावश्यक रूप से सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद पर दिग्विजय सिंह को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जवाब, RSS पर टिप्पणी को लेकर भी दी कड़ी चेतावनी

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट का पूरा जोर मामले की गहन और निष्पक्ष जांच पर है।

  • Ram Mandir Donation Theft Supreme Court New SIT Chartered Accountant
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना