शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सात प्रतिष्ठानों से दूध, मावा, पनीर और दही के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

शिवपुरी, कोलारस, पोहरी और बदरवास में हुई कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत शिवपुरी, कोलारस, पोहरी और बदरवास में कार्रवाई की गई। शिवपुरी शहर के न्यू जैन दूध डेयरी से खुला मावा और पनीर, जबकि गुर्जर दूध डेयरी से खुले दूध का नमूना लिया गया। कोलारस के लुकवासा स्थित पवन दूध डेयरी से खुला पनीर और दूध के नमूने एकत्र किए गए। इसके अलावा ग्वालियर बायपास पर एक चलित वाहन से भी खुले दूध का सैंपल लिया गया।

दही और दूध के नमूने भी भेजे गए जांच के लिए

पोहरी तहसील के ग्राम झिरी स्थित दिलीप दूध डेयरी से खुला दही और दूध के नमूने लिए गए। वहीं बदरवास में मिश्री दूध डेयरी से सप्रेटा दही और माखन दूध डेयरी से खुले दूध का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के उपसंचालक ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल विश्वसनीय स्थानों से ही दूध और दुग्ध उत्पाद खरीदें। यदि कहीं मिलावटी या खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़े: 2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

 

  • shivpuri-milk-mawa-paneer-sample-testing-food-safety-drive
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, लेकिन न उड़ानें और न यात्री; AAI के सर्वे पर उठे सवाल

भोपाल/छतरपुर। मध्य प्रदेश का खजुराहो एयरपोर्ट एक बार फिर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा