डबरा: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से कई हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

डबरा/ भरत रावत: डबरा देहात थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का कट्टा, 12 बोर की बंदूक, 27 जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त की है। पूछताछ में आरोपी हथियारों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस अब हथियारों के स्रोत और इनके संभावित आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

आरोपी कार लेकर ग्वालियर की ओर भाग निकले

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ संदिग्ध व्यक्ति सरकारी अस्पताल के पास अवैध हथियार लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी कार लेकर ग्वालियर की ओर भाग निकले। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और पिछोर चौराहे के पास चारों ओर से घेरकर कार को रोक लिया।

24 अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक 12 बोर की बंदूक और 24 अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ उर्फ गुच्ची और भोला खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आसिफ उर्फ गुच्ची का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि भोला खान के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :  मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश चंदन आठिया गिरफ्तार; आदेश का उल्लंघन कर सागर में घूम रहा था आरोपी

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार और वाहन जब्त कर लिए गए हैं। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किस वारदात में इस्तेमाल किया जाना था।

पुलिस का मानना है कि पूछताछ में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं। मामले की विवेचना जारी है।

  • dabra-dehat-police-illegal-arms-seizure-swift-car
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना