सागर की चौपड़ा बावड़ी में कूदकर बुजुर्ग ने दी जान: 4 घंटे बाद SDERF ने निकाला शव

सागर/ मनीष कुमार चौबे: शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित नागेश्वर मंदिर के सामने बनी ऐतिहासिक चौपड़ा बावड़ी में एक बुजुर्ग द्वारा कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल SDERF की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गहरे पानी से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बाइसा मोहल्ला निवासी कमल किशोर रुसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने दी सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम नागेश्वर मंदिर परिसर के पास स्थित चौपड़ा के निकट लुंगी और बनियान पहने एक बुजुर्ग कुछ देर तक घूमते दिखाई दिए। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें अचानक बावड़ी में छलांग लगाते हुए देखा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग गहरे पानी में डूब चुके थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मोतीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

चार घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की, लेकिन बावड़ी की अधिक गहराई और पानी होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद SDERF की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया। टीम ने गोताखोरों, बोट और सर्चिंग हुक की मदद से सघन अभियान चलाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान कमल किशोर रुसिया निवासी बाइसा मोहल्ला, सागर के रूप में हुई है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि चौपड़ा में कूदे व्यक्ति का शव SDERF की मदद से बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान कमल किशोर रुसिया के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

क्षेत्र में पसरा मातम

ये भी पढ़े :  मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश चंदन आठिया गिरफ्तार; आदेश का उल्लंघन कर सागर में घूम रहा था आरोपी

घटना के बाद बाइसा मोहल्ला और नागेश्वर मंदिर परिसर के आसपास शोक का माहौल है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बुजुर्ग ने यह कदम मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण से उठाया था। मामले की जांच जारी है।

  • sagar-chopra-bawdi-elderly-suicide-sderf-rescue
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना