
छिंदवाड़ा/ भरत चांडक: जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र के करण पिपरिया गांव में कथित शराब तस्करी के विरोध में ग्रामीणों और महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि ग्रामीणों ने एक बोलेरो वाहन को रोककर उसमें रखी शराब की बोतलों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामाजिक समस्याओं का सामना
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसकी वजह से युवाओं के साथ-साथ कम उम्र के बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे परिवारों को कई तरह की सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों और महिलाओं ने कथित रूप से शराब से भरे बोलेरो वाहन को रोककर हंगामा किया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद
यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं ने वाहन से शराब की बोतलें निकालकर सड़क पर फेंक दीं और कथित शराब तस्करों को वहां से भगा दिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग से मामले में कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस या आबकारी विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
- chhindwara-villagers-stop-liquor-smuggling-bolero-video-viral









