बामौर कलां थाना परिसर में विद्यार्थियों को दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बामौर कलां थाना परिसर में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी संजय लोधी ने तक्षशिला कोचिंग के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी संजय लोधी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

जीवन का आधार बनाने की अपील

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव होगा।

नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा न करने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में जनजागरूकता फैलाने का भी संकल्प व्यक्त किया।

पुलिस विभाग का यह अभियान युवाओं को नशे की लत से बचाने, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • bamour-kalan-police-drug-awareness-program-students
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

डबरा में अवैध स्टोन खदानों पर फिर उठे सवाल: 20 करोड़ की पेनल्टी वाले मामले में कार्रवाई की मांग

डबरा/ भरत रावत: डबरा क्षेत्र की कथित अवैध स्टोन…

आगे पढ़ें
छिंदवाड़ा: ग्रामीणों ने बोलेरो रोककर शराब की खेप सड़क पर फेंकी, वीडियो वायरल

छिंदवाड़ा/ भरत चांडक: जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र के करण…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में