7 साल पुराने लूट के मामले का इनामी वारंटी गिरफ्तार: न्याय पथ अभियान में गौरिहार पुलिस को सफलता

छतरपुर/ अमित अवस्थी: जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” के तहत गौरिहार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात साल पुराने लूट के प्रकरण में फरार चल रहे ₹7 हजार के इनामी वारंटी को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के पुराने लंबित आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2019 के लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹7 हजार के इनामी वारंटी प्रदीप राजपूत पिता देवकीनंदन राजपूत, निवासी ग्राम कैथोरा, थाना अजनर, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश को पुलिस टीम ने महोबा से गिरफ्तार किया।

आरोपी पर कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के थाना अजनर, चरखारी और कुलपहाड़ में हत्या के प्रयास, बलवा, अवैध हथियार रखने और मारपीट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं छतरपुर जिले के गौरिहार थाने में लूट का मामला भी दर्ज है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी पर कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद पर दिग्विजय सिंह को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जवाब, RSS पर टिप्पणी को लेकर भी दी कड़ी चेतावनी

इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। अभियान में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आर.एन. पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, आरक्षक संदीप पाठक, दीप सिंह, शंकर पटेल, दीपक चौरसिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और वर्षों से लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए “न्याय पथ अभियान” के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

  • chhatarpur-gaurihar-police-arrest-rewarded-robbery-warrant-justice-path-campaign
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना