एमपी में पहली बार मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व, 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख छात्रवृत्ति

भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे मध्य प्रदेश में पहली बार महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में गुरु-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-शिक्षक संवाद और भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में होंगे विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में गुरु-पूजन, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान और छात्र-शिक्षक संवाद जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसका उद्देश्य भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना का होगा शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना की भी शुरुआत करेंगे। यह योजना श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के माध्यम से संचालित होगी। इसके तहत भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

102 विद्यार्थियों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

प्रतियोगिता में चयनित 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹1 लाख की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाना है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

 
  • maharshi-sandipani-guru-parv-krishna-merit-scholarship-madhya-pradesh
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना