सिटी फॉरेस्ट में जिला न्यायपालिका और वन विभाग का वृहद पौधारोपण: पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सागर/ मनीष कुमार चौबे: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार ‘उल्लास’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सोमवार को सिटी फॉरेस्ट, सागर में जिला न्यायपालिका एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वन संरक्षक रिपुदमन सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं दक्षिण वनमंडल अधिकारी वरुण यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर एम.के. शर्मा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अखिलेश कुमार मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा बंसल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित श्रीवास्तव, जिला विधिक सहायता अधिकारी दिव्या भलावी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी तथा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आवरण बढ़ाने का संदेश

इस अवसर पर आम, जामुन, बरगद, नीम, पीपल, बादाम, अशोक, कदम और इमली सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया।

ऑक्सीजन जीवन का आधार

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के. शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि वृक्षों द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑक्सीजन जीवन का आधार है।

चुनौतियों से निपटने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक

यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद पर दिग्विजय सिंह को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जवाब, RSS पर टिप्पणी को लेकर भी दी कड़ी चेतावनी

दक्षिण वनमंडल अधिकारी वरुण यादव ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से उपवनमंडल अधिकारी जयप्रकाश, उपवन क्षेत्र अधिकारी विजेता जाटव, वन परिक्षेत्र अधिकारी लखन सिंह ठाकुर सहित अन्य फील्ड स्टाफ की भी सक्रिय सहभागिता रही।

  • sagar-city-forest-mass-tree-plantation-dlsa-forest-department
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना