झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत 22 निरीक्षकों, दो उपनिरीक्षकों और दो महिला उपनिरीक्षकों सहित कुल 27 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कोतवाली नगर समेत 14 थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

एसएसपी के आदेश के अनुसार कोतवाली नगर, सदर बाजार, गुरसराय, टहरौली, शाहजहांपुर, मोठ, पूंछ, बड़ागांव, चिरगांव, बबीना, गरौठा, एरच और उल्दन थानों के साथ साथ साइबर अपराध थाना, महिला थाना, एएचटी, वीआईपी सेल और यूपी 112 में भी नई तैनातियां की गई हैं।

प्रमुख तबादले

पुलिस लाइन से निरीक्षक अंजन कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार सिंह को कोतवाली नगर से गुरसराय भेजा गया है। शैलेंद्र सिंह को गुरसराय से सदर बाजार तथा महेश चंद्र को सदर बाजार से कटेरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। सरिता त्रिपाठी को लहचूरा से टहरौली, सत्य प्रकाश शर्मा को शाहजहांपुर से लहचूरा तथा अतुल लखेरा को शाहजहांपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

धर्मेंद्र सिंह को मोठ, वेद प्रकाश पांडेय को बड़ागांव, बलिराज शाही को चिरगांव और राहुल राठौर को बबीना थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिलेश द्विवेदी को यूपी 112 से गरौठा और सुरजीत सिंह को गरौठा से एरच थाने का प्रभारी बनाया गया है।

थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

सत्येंद्र यादव को साइबर अपराध थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि कुलदीप तिवारी को एएचटी से वीआईपी सेल का प्रभारी बनाया गया है। अजय सिंह को उल्दन का थानाध्यक्ष और महिला उपनिरीक्षक नीतू सिंह को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

छह निरीक्षक पुलिस लाइन भेजे गए

फेरबदल के तहत अमीराम , सुनेन्द्र सिंह , राजेश पाल सिंह , विनय कुमार साहू , रूपेश कुमार , अरविंद कुमार तथा महिला थाना प्रभारी वंदना सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

  • Jhansi SSP Transfers 27 Police Officers
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

मैहर में एमएमटी हॉस्पिटल की जांच के आदेश, बिना अनुमति संचालन की शिकायत पर चार सदस्यीय टीम गठित

मैहर।देवेश शर्मा| राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित एम.एम.टी. हॉस्पिटल के खिलाफ…

आगे पढ़ें
मैहर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक, राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची

मैहर।देवेश शर्मा| मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे