सागर पुलिस कंट्रोल रूम में छह सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

सागर।मनीष कुमार चौबे| पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में पुलिस विभाग की सेवा पूर्ण करने वाले छह पुलिस अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इन अधिकारियों को दी गई विदाई

समारोह में पुलिस कंट्रोल रूम से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक दामोदर साहू, उप निरीक्षक (एमटी) श्याम देव, उप निरीक्षक मोतीलाल पायरा और सहायक उप निरीक्षक जमुना प्रसाद रजक को सम्मानित किया गया। वहीं, 10वीं वाहिनी मध्य प्रदेश सशस्त्र बल, सागर से सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक मुनेन्द्र प्रताप और प्रधान आरक्षक पुन्नालाल को भी भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने की सेवाओं की सराहना

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा बढ़ाई है।

भावुक माहौल में साझा किए अनुभव

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उनके परिजन, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • sagar-police-felicitates-six-retired-officers-at-farewell-ceremony
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना