सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गौशाला का निरीक्षण किया, मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

सागर।मनीष कुमार चौबे| मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी स्थित सांवरे सरकार गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के साथ परिसर का भ्रमण किया।

सांवरे सरकार और बंजारी माता के किए दर्शन

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सांवरे सरकार के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने बंजारी माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नए मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

धार्मिक स्थलों के विकास का दिलाया भरोसा

मंत्री राजपूत ने कहा कि मंदिर और गौशालाएं भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने धार्मिक स्थलों के संरक्षण, गौसेवा और विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि सुरखी विधानसभा के धार्मिक स्थलों का लगातार सौंदर्यीकरण और विस्तार कराया जा रहा है।

मंदिर समिति ने जताया आभार

मंदिर समिति और पंडित विपिन बिहारी महाराज ने गौशाला एवं मंदिर परिसर के विकास कार्यों में सहयोग के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग से मंदिर तक पक्की सड़क, हाईमास्ट लाइट और अन्य विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिली हैं।

कार्यक्रम में सरमन सिंह, अरुण गौतम, कमलेश पांडेय, सुमन यादव खरी, विजय सिंह, सतेंद्र सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • govind-singh-rajput-inspects-gaushala-performs-bhoomipujan-at-surkhi-temple
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना