
सागर।मनीष कुमार चौबे| सुरखी विधानसभा के ग्राम खेजरामाफी, चंद्रापुर, झिला और बटयावदा के शासकीय हाई स्कूलों में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण के साथ स्पोर्ट्स ड्रेस भेंट कर शिक्षा, अनुशासन और खेलों के प्रति प्रेरित किया।
शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं पर दिया जोर
आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि सुरखी विधानसभा के शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क AGR कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं।
विद्यालयों में किया वृक्षारोपण
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसरों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य और हरियाली दोनों समाज के विकास के लिए आवश्यक हैं। विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील भी की गई।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने आकाश सिंह राजपूत का स्वागत किया। इस अवसर पर राजकुमार कपूर, सुरेंद्र रघुवंशी, आयुष श्रीवास्तव, शैतान सिंह राजपूत, दीपेंद्र राजपूत, गोविंद राजपूत, सूरज लोधी, रामकुमार सेन, अनुराग पाठक, आनंद साहू, हेमराज पटेल, दीपक राजपूत, कपिल ठाकुर, अंकित ठाकुर, चार्ली यादव, रवि यादव सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की
- surkhi-school-cycle-distribution-akash-singh-rajput-student-honour-program









