भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 390 किलो संदिग्ध घी जब्त, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भिण्ड/ मंगल सिंह कुशवाह: जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष अभियान लगातार जारी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देश तथा कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान मिलावट की आशंका पर करीब 390 किलोग्राम घी जब्त किया गया।

390 किलो घी जब्त, जांच के लिए लिए गए नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर ने गौरी रोड स्थित विनोद डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केमिकल टेस्ट में घी में मिलावट की आशंका होने पर घी के दो नमूने संग्रहित किए गए। मौके पर उपलब्ध लगभग 390 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.73 लाख रुपये बताई गई है, को जांच पूरी होने तक जब्त कर लिया गया।

प्रोविजन स्टोर से चना दाल का नमूना, नोटिस जारी

कार्रवाई के दौरान सोनम प्रोविजन स्टोर, गौरी रोड से चना दाल का नमूना भी लिया गया। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा-32 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

मेहगांव में दूध और घी के नमूने किए संग्रहित

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमारी रेखा सोनी ने मेहगांव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुग्ध विक्रेताओं राय सिंह नरवरिया, रामदास कुशवाह, राजीव गोस्वामी और ब्रह्मा सिंह परिहार के वाहनों से दूध के नमूने लिए।

इसके बाद सांची चिलिंग प्लांट पहुंचकर 12 दुग्ध समितियों से दूध के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, ग्राम गढ़ी स्थित यश डेयरी से भी घी के दो नमूने जांच के लिए लिए गए।

भोपाल लैब भेजे जाएंगे सभी नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गौशाला का निरीक्षण किया, मंदिर निर्माण का भूमिपूजन

 

  • Food Safety Department Seizes 390 Kg Ghee During Special Drive in Bhind
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना