टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पार्किंग, हॉकर्स जोन और ऑटो स्टैंड होंगे विकसित

टीकमगढ़।दित्यपाल राजपूत| जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनी।

ऑटो स्टैंड और हॉकर्स जोन का होगा चयन

बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में ऑटो स्टैंड और ठेला संचालकों के लिए हॉकर्स जोन का चयन इसी सप्ताह किया जाएगा। इसके साथ ही नजरबाग, पुरानी नगर पालिका और लकड़खाना क्षेत्र में नई पार्किंग विकसित की जाएगी।

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने बिना नंबर प्लेट चल रहे डंपर और ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं शहर की सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में भेजने की योजना पर भी सहमति बनी।

सब्जी मंडी के लिए नया स्थान होगा चिन्हित

बैठक में झांसी रोड और कलेक्ट्रेट के आसपास लगने वाली सब्जी मंडी के लिए नया स्थान चिन्हित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा महावीर स्कूल पुलिया के चौड़ीकरण और बतख चौराहे के जीर्णोद्धार पर भी सहमति बनी।

नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़े: पानी के लिए टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, थर गांव में अनोखा प्रदर्शन; प्रशासन मौके पर

  • tikamgarh-road-safety-meeting-parking-hawkers-zone-traffic-improvement-decisions
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना