खरगोन में 24 अगस्त को निकलेगी चौथी पत्रकार एकता कांवड़ यात्रा: सिद्धनाथ महादेव से मेलडेरेश्वर महादेव तक होगा जलाभिषेक

खरगोन/ अमित भटोरे: पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य में खरगोन में लगातार चौथे वर्ष पत्रकार एकता कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 24 अगस्त को चतुर्थ श्रावण सोमवार के अवसर पर सुबह 10 बजे भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर कसरावद रोड स्थित श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।

बैठक में तय हुई यात्रा की रूपरेखा

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्थानीय गायत्री मंदिर सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार सभी पत्रकार पहले श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना एवं अभिषेक करेंगे, इसके बाद गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना होंगे।

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा

पत्रकार एकता कांवड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सेवाभावी संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। यात्रा के समापन पर मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाएगी।

देश की खुशहाली के लिए होगी प्रार्थना

आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान देश में सुख समृद्धि, सामाजिक सद्भाव, अच्छी वर्षा और जनकल्याण की कामना की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देना भी है।

यह रहेगा कांवड़ यात्रा मार्ग

कांवड़ यात्रा झंडा चौक, सराफा बाजार, गुरु नानकदेव चौराहा, एमजी रोड, श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा, बिस्टान रोड तिराहा, बस स्टैंड, गजानंद सोनी तिराहा, फव्वारा चौक, टीआईटी कॉम्प्लेक्स, जवाहर मार्ग, राधावल्लभ मार्केट, आरती टॉकीज, डायवर्शन रोड, महाराणा प्रताप चौक, नवग्रह पुल, कलेक्टोरेट, सुखपुरी और मनीष मार्केट होते हुए कसरावद रोड स्थित श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा।

यह भी पढ़े: खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या: 7 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार

  • khargone-patrakar-ekta-kanwar-yatra-24-august-siddhnath-meldareshwar
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना