मुस्कान अभियान में पलेरा पुलिस को सफलता: 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: जिले में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत पलेरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना पलेरा पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस के अनुसार थाना पलेरा में दर्ज अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज किया गया था। फरियादी ने शिकायत में बताया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और बालिका की तलाश शुरू कर दी।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली सफलता

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई तलाश के आधार पर 30 जुलाई 2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना पलेरा पुलिस और साइबर सेल की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव के नेतृत्व में पलेरा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने समन्वित प्रयास किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुस्कान अभियान के तहत जिले में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिससे ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े: खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या: 7 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार

 

  • palera-police-recovers-missing-minor-girl-under-muskan-abhiyan
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    संतान न हो तो कौन करेगा श्राद्ध पिंडदान? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये नियम, जानिए किसे मिलता है अधिकार

    पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के…

    IPO प्राइस से नीचे NSE शेयर, बाजार में मचा हलचल, 3 ब्रोकरेज ने बताया ₹2,050 तक का टारगेट

    शेयर बाजार में कमजोरी के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला