छतरपुर: नौगांव पुलिस ने अवैध 315 बोर बंदूक और कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा

छतरपुर।अमित अवस्थी| पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगांव पुलिस ने एक आरोपी को 315 बोर की देशी बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोरलेन ब्रिज के पास मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र भ्रमण के दौरान फोरलेन हाईवे स्थित चौबारा ब्रिज के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी में मिली देशी बंदूक और कारतूस

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर की देशी बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुशवेंद्र राजपूत पुत्र हरि सिंह राजपूत, निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर के रूप में हुई है।

आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नौगांव में आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही अवैध हथियार के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

इन अधिकारियों की रही भूमिका

यह कार्रवाई एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय, प्रधान आरक्षक प्रसन्न कुमार, आरक्षक कमलेश, आशीष सोलंकी एवं पुलिस टीम ने की।

यह भी पढ़े: हरपालपुर फर्जी रजिस्ट्री कांड: सरपंच, सचिव समेत 12 आरोपियों पर एफआईआर, करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप

 

  • naugaon-police-arrests-man-with-illegal-315-bore-gun-and-cartridge
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    संतान न हो तो कौन करेगा श्राद्ध पिंडदान? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये नियम, जानिए किसे मिलता है अधिकार

    पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के…

    IPO प्राइस से नीचे NSE शेयर, बाजार में मचा हलचल, 3 ब्रोकरेज ने बताया ₹2,050 तक का टारगेट

    शेयर बाजार में कमजोरी के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला