भिंड में ट्रैफिक एएसआई ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

भिंड।दित्यपाल राजपूत| भिंड शहर के ट्रैफिक थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) देवेंद्र सिंह जादौन (48) का शव सोमवार सुबह सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथियों ने की तलाश

जानकारी के अनुसार, एएसआई देवेंद्र सिंह जादौन निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उनके साथी पुलिसकर्मी उन्हें बुलाने सरकारी क्वार्टर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखने पर उनका शव गमछे के फंदे से लटका मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा

फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प

 

 

  • bhind-traffic-asi-devendra-singh-jadaun-found-dead-in-government-quarter
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को अधिसूचना, 23 अक्टूबर को मतदान

    झांसी/ राजकुमार शर्मा: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इलाहाबाद-झांसी…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला