ट्रैक्टर एजेंसी से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: 7.50 लाख का पावरट्रैक ट्रैक्टर बरामद

छतरपुर/ अमित अवस्थी: थाना कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर खरीद में कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 7.50 लाख रुपये कीमत का पावरट्रैक ट्रैक्टर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में ट्रैक्टर एजेंसी के प्रतिनिधि की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

ट्रैक्टर खरीदने के बाद फाइनेंस प्रक्रिया से बचता रहा आरोपी

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में पावरट्रैक ट्रैक्टर एजेंसी के प्रतिनिधि विशाल रूसिया ने ट्रैक्टर खरीद में धोखाधड़ी की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी नन्हे भाई चढ़ार, निवासी ग्राम किशनपुरा बराज, जिला सागर ने डाउन पेमेंट जमा कर ट्रैक्टर खरीदा था।

इसके बाद फाइनेंस प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा सत्यापन के लिए संपर्क और स्थल निरीक्षण किया गया, लेकिन आरोपी ने नकारात्मक जवाब दिया और लगातार अनुपस्थित रहकर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए गए। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी नन्हे भाई चढ़ार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 7.50 लाख रुपये मूल्य का पावरट्रैक ट्रैक्टर बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, संदीप सिंह तोमर तथा आरक्षक जगभान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

 

  • chhatarpur-kotwali-police-arrested-tractor-fraud-accused-powertrac-tractor-recovered
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना