डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

डबरा।भरत रावत| डबरा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने मंगलवार को एसडीएम जूही गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डायलिसिस सेंटर, मैटरनिटी विंग, सोनोग्राफी कक्ष, एक्स-रे यूनिट और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।

सफाई और ड्यूटी चार्ट सुधारने के निर्देश

एसडीएम ने अस्पताल के सभी वार्डों के बाहर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का अपडेटेड ड्यूटी चार्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और सोनोग्राफी सुविधा महीने में केवल दो दिन मिलने पर इसकी संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करने को कहा। साथ ही एक्स-रे सुविधा और डॉक्टरों के स्वीकृत एवं कार्यरत पदों की समीक्षा के निर्देश भी दिए।

एनआरसी में बच्चों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में 20 बिस्तरों की क्षमता के मुकाबले 16 बच्चे भर्ती मिले। एसडीएम ने बच्चों के उपचार, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा परिजनों से भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि ‘दस्तक अभियान’ के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन और जिंक की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

100 बिस्तर अस्पताल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

एसडीएम जूही गर्ग ने निर्माणाधीन 100 बिस्तर अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द ही पीआईयू एजेंसी के साथ समीक्षा बैठक कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प

 

 

  • dabra-sdm-juhi-garg-inspects-civil-hospital-orders-improvement-in-services
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना