ब्यारमा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में एक की डूबने से मौत, कोटा में करता था कोचिंग

दमोह।मनीष कुमार चौबे| जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में ब्यारमा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकालकर हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गहरे पानी में डूबा युवक

पुलिस के अनुसार, गैसाबाद निवासी 21 वर्षीय सक्षम जैन अपने दोस्तों दीपक सोनी और संभव जैन के साथ ब्यारमा नदी के जलखंडी क्षेत्र में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोनों दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया और आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोटा में करता था कोचिंग

परिजनों ने बताया कि सक्षम जैन राजस्थान के कोटा में कोचिंग करता था और कुछ दिनों के लिए अपने घर आया हुआ था। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 

 

  • damoh-youth-drowns-in-byarma-river-while-bathing-with-friends
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना