सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले की गढ़ाकोटा तहसील स्थित कृषि उपज मंडी समिति रनगुवां के समर्थन मूल्य (एमएसपी) मूंग खरीदी केंद्र पर किसानों से कथित अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तुलवाई के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

किसान मोर्चा का आरोप है कि खरीदी केंद्र पर तैनात कर्मचारी मूंग की तुलवाई के नाम पर किसानों से नकद राशि मांग रहे हैं। संगठन का दावा है कि जो किसान पैसे देने से इनकार करते हैं, उनकी उपज की तौल में देरी की जाती है या तौल रोक दी जाती है।

अन्य खरीदी केंद्रों और डीएपी की कमी का भी उठाया मुद्दा

ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के अन्य खरीदी केंद्रों से भी इसी तरह की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों ने सभी केंद्रों की जांच कराने और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही खरीफ सीजन में डीएपी खाद की कमी का मुद्दा भी उठाते हुए पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और खाद की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो गढ़ाकोटा तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

 
 

 

  • sagar-garhakota-moong-procurement-centre-illegal-recovery-allegations-by-farmers
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना