
सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने दो वर्ष से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पैराडाइज होटल से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सागर द्वारा जारी स्थायी वारंट के पालन में मंगल घोषी (22), निवासी ग्राम महुआखेड़ा, थाना सुरखी को 6 अगस्त 2026 को सागर स्थित पैराडाइज होटल से गिरफ्तार किया गया।
लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 2310/2016 में विभिन्न धाराओं के तहत वांछित था और करीब दो वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक प्रशांत रावत, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जादौन, आरक्षक कांति तथा आरक्षक चालक विकास मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- surkhi-police-arrests-two-year-absconding-permanent-warrantee-from-sagar-hotel








