मैहर के छात्रावास से तीन बच्चे लापता: 12 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

मैहर/ देवेश शर्मा: मैहर जिले के शासकीय जूनियर अनुसूचित जाति प्री मैट्रिक बालक छात्रावास, गिरगिटा से तीन बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रावास से निकलने के करीब 12 घंटे बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

परिजन पहुंचे मैहर थाने

बच्चों के परिजन मैहर थाने पहुंचे और पुलिस से बच्चों की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई। परिजनों ने पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की। उनका कहना है कि अब उन्हें बच्चों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद पुलिस से ही है।

शिक्षा विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि छात्रावास में निगरानी व्यवस्था मजबूत होती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।

तलाश में जुटी पुलिस, कार्रवाई की मांग

परिजन लगातार बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं और प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़े: बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 

  • three-children-missing-from-government-hostel-maihar
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

देवास।गौरव व्यास| बसों के संचालन को लेकर बस ऑपरेटर…

आगे पढ़ें
छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत, लापरवाही पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी निलंबित

छिंदवाड़ा।भरत चांडक| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा