देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

देवास।गौरव व्यास| बसों के संचालन को लेकर बस ऑपरेटर एसोसिएशन और प्रशासन के बीच हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि सोमवार से सभी बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा। साथ ही बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही यात्रियों को बैठाएंगी और उतारेंगी।

बस स्टॉप के बाहर रोकने पर होगी कार्रवाई

बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धारित बस स्टॉप के अलावा कहीं भी बस रोकने पर संबंधित वाहन के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराने की बात कही।

सोमवार से लागू होगा बढ़ा हुआ किराया

बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बेस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से सभी उपनगरीय बसों का समय पर संचालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ बस किराया भी सोमवार से प्रभावी होगा।

प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टली

एसोसिएशन ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी एक प्रमुख मांग स्वीकार किए जाने और अन्य मांगों के समाधान के लिए समिति गठित करने के बाद प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब सभी बसों का संचालन नियमित रूप से जारी रहेगा।

यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 

 

  • dewas-bus-operators-call-off-strike-buses-to-run-on-time-monday
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना