सतना में स्कूल बसों की चेकिंग, 26 वाहनों की जांच; एक बस की फिटनेस निरस्त

सतना।राजकुमार बजाज| परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले में स्कूल बसों की जांच की। अभियान के दौरान 26 स्कूल बसों की चेकिंग की गई। जांच में सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों से जुड़ी कमियां मिलने पर कुल 8 बसों के चालान किए गए। कार्रवाई में कुल 30 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया, जबकि एक बस की फिटनेस निरस्त कर दी गई।

सुरक्षा मानकों में मिली कमियां

आरटीओ रवि बरेलिया के अनुसार, एक बस में आपातकालीन दरवाजे के नीचे सीट लगी मिली। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र की वैधता समाप्त थी, फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध नहीं था और सीट कवर भी फटे मिले। बस सुप्रीम कोर्ट की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप नहीं पाई गई। इन कमियों के चलते बस की फिटनेस निरस्त कर दी गई।

दस्तावेज नहीं मिलने पर 15 हजार का जुर्माना

एक अन्य स्कूल बस में फिटनेस परमिट नहीं मिला। इस पर 15 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। वहीं पांच अन्य बसों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों से जुड़ी कमियां मिलीं। इन मामलों में कुल 15 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।

बस संचालकों को दिए सुरक्षा निर्देश

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने स्कूल बस संचालकों को निर्देश दिए कि वाहनों में सभी जरूरी दस्तावेज, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, कैमरा और पैनिक बटन सहित निर्धारित सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें। अधिकारियों ने कहा कि स्कूल बसों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप तैयार रखना जरूरी है।

कार्रवाई में पूनम रावत, सूबेदार राम देवी, प्रधान आरक्षक चंद्रमणि गुप्ता, आरक्षक सौरभ पांडे, अमरेंद्र तिवारी, यातायात से शिवशंकर सिंह, रामसुख मिश्रा और मनोज गौतम सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

  • satna-school-bus-checking-26-vehicles-fitness-cancelled-traffic-police-action
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना