छतरपुर: नौगांव में पति की हत्या का खुलासा, पत्नी पर चोट पहुंचाकर हत्या का आरोप

छतरपुर।अमित अवस्थी| नौगांव थाना क्षेत्र की गर्रौली चौकी अंतर्गत ग्राम गर्रौली में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक गोविन्ददास उर्फ झल्लू अहिरवार की मौत के मामले में उसकी पत्नी रजनी अहिरवार को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल डंडा और अन्य सामग्री भी बरामद की है।

मर्ग जांच और मेडिकल रिपोर्ट से मिले सुराग

पुलिस के मुताबिक गोविन्ददास के मृत होने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने गोविन्ददास के शरीर पर चोट पहुंचाई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पत्नी को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने रजनी अहिरवार को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल डंडा तथा अन्य सामग्री बरामद किए जाने की बात पुलिस ने कही है। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, गर्रौली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक डीडी शाक्य, प्रधान आरक्षक इशाक मोहम्मद, आरक्षक सौरभ तिवारी, अरविंद अहिरवार, महिला आरक्षक रानू राजा सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

  • naugaon-garrauli-murder-case-wife-arrested-for-husband-death-chhatarpur
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना