भोपाल में भारी बारिश से जलभराव, मंत्री विश्वास सारंग ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नरेला विधानसभा क्षेत्र के महामाई बाग, राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में पानी भरने की सूचना के बाद मंत्री विश्वास सारंग सुबह से ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव व्यवस्था तत्काल मजबूत करने के निर्देश दिए।

राहत सामग्री और राशन पहुंचाने के निर्देश

मंत्री विश्वास सारंग ने नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को जलभराव से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और राशन पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और जरूरतमंद परिवारों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाए।

नाले-नालियों की सफाई के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर मंत्री ने नगर निगम कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में नाले और नालियों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि पानी की निकासी जल्द हो सके।

प्रभावित इलाकों पर प्रशासन की नजर

मंत्री ने अधिकारियों से जलभराव की स्थिति और जल निकासी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और रहवासियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए।

यह भी पढ़े: IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

 

  • bhopal-heavy-rain-waterlogging-vishwas-sarang-inspects-affected-areas-relief
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना