भिण्ड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, तिरंगे के साथ विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

भिण्ड/ रामपाल कुशवाह: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और किशोरी पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। इस दौरान जन-जन में देशभक्ति की भावना जागृत करने और अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

हर नागरिक में हो देशभक्ति की भावना: वीरसिंह चौहान

अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत भिण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरसिंह चौहान ने कहा कि देशभक्ति की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए। इसी भावना को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने जिले के नागरिकों से अपने अपने घरों, भवनों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ लगाए देशभक्ति के नारे

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। विद्यार्थियों के उत्साह से विद्यालय परिसर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

परिषद की प्रत्येक इकाई चलाएगी महा अभियान

म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि यह अभियान की शुरुआत है। परिषद की प्रत्येक इकाई द्वारा इसे व्यापक स्तर पर महा-अभियान के रूप में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव, पर्वतारोही एवं समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक श्रीमती बृजबाला यादव, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक तोमर, सोनपाल सिंह, शिक्षक गगन शर्मा और राहुल मिश्रा सहित खेल प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

घर घर तिरंगा फहराने की अपील

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने आमजन से अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 

  • har-ghar-tiranga-abhiyan-bhind-students-patriotism-message
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत