
बॉलीवुड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस साल बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला है। इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ और सनी देओल की ‘Batwara 1947’ एक दूसरे के सामने रिलीज होने जा रही हैं। रिलीज से पहले ही दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला तेज हो गया है और एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म बढ़त बनाती नजर आ रही है।
एडवांस बुकिंग में Awarapan 2 आगे
‘Awarapan 2’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इमरान हाशमी करीब दो दशक बाद शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और पुराने ‘Awarapan’ से जुड़ी यादों का फायदा भी सीक्वल को मिलता दिखाई दे रहा है। शुरुआती प्री सेल रुझानों में फिल्म ने सनी देओल की ‘Batwara 1947’ को पीछे छोड़ दिया है।
सनी देओल की फिल्म भी मुकाबले में मजबूत
दूसरी ओर ‘Batwara 1947’ को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है और कहानी 1947 के भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
दोनों फिल्मों के बीच शो शेयरिंग को लेकर खींचतान
रिलीज से पहले दोनों फिल्मों के बीच सिनेमाघरों में शो शेयरिंग को लेकर भी मुकाबला शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘Batwara 1947’ के डिस्ट्रीब्यूटर ने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में सभी शो की मांग की है, जबकि ‘Awarapan 2’ के डिस्ट्रीब्यूटर शो शेयरिंग के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। वहीं सिनेमाघरों में ‘Spider Man: Brand New Day’ की मजबूत पकड़ भी शो वितरण को प्रभावित कर रही है।
यह भी पढ़े: Spider-Man: Brand New Day ने रचा इतिहास, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी
14 अगस्त को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला
दोनों फिल्मों की रिलीज 14 अगस्त 2026 के आसपास तय है और स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड का फायदा उठाने की कोशिश रहेगी। एक तरफ इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ अपने पुराने फैंस और म्यूजिक की लोकप्रियता के सहारे मैदान में है, तो दूसरी तरफ सनी देओल की ‘Batwara 1947’ देश के विभाजन की कहानी और मजबूत स्टारकास्ट के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की तैयारी में है।
फिलहाल एडवांस बुकिंग के शुरुआती रुझानों में Awarapan 2 आगे दिखाई दे रही है, लेकिन असली तस्वीर रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही साफ होगी।
- awarapan-2-vs-batwara-1947-emraan-hashmi-overtake-sunny-deol-in-advance-booking








