
भोपाल।आदि मिश्रा| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता में बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौजूद रहे। खंडेलवाल ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए।
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर सवाल
हेमंत खंडेलवाल ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और रास्तों पर कंटीले तार लगाए गए। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।
राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। उनके मुताबिक, केवल राजनीतिक बयानबाजी के बजाय सदन में इन विषयों पर चर्चा कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
नीट पेपर लीक मामले पर भी कांग्रेस को घेरा
खंडेलवाल ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील भी की।
यह भी पढ़े: दतिया जीत के बाद कांग्रेस की PAC बैठक, संगठन और आगे की रणनीति पर मंथन
- hemant-khandelwal-targets-congress-rahul-gandhi-over-neet-paper-leak-student-protest








