हरपालपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर/ अमित अवस्थी: हरपालपुर थाना पुलिस ने ग्राम गुढ़ो में दो घरों में हुई चोरी के मामलों में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोरी की वारदातों में शामिल गिरोह का सदस्य है। आरोपी के कब्जे से चोरी के मामले में नगद राशि बरामद की गई है।

पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

ग्राम गुढ़ो में दो अलग अलग घरों में चोरी की घटनाओं के संबंध में हरपालपुर थाने में प्रकरण दर्ज किए गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान पहले तीन आरोपियों धीरेंद्र यादव निवासी दामूपुरवा, अजीत राजपूत निवासी खड़ेही लोधन और कुलदीप यादव निवासी दामूपुरवा, थाना मुस्करा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और नगद राशि बरामद की गई थी। मामले में कुछ आरोपी फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करते हुए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए थे।

चौथा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अंकित उर्फ सूरज राजपूत, पिता शिवपाल राजपूत, निवासी ग्राम गलिया, थाना राठ, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि बरामद करने का दावा किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

कई जिलों में चोरी की वारदातों में शामिल होने का दावा

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का गिरोह केवल छतरपुर जिले तक सीमित नहीं है। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ छतरपुर जिले के लवकुशनगर और हरपालपुर, पन्ना जिले के अमानगंज तथा उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र में चोरी जैसे अपराधों में संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस अब चोरी की इन वारदातों में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं और सदस्यों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक राजेश सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी काकुनपुरा उप निरीक्षक गिरजेश राजा, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह सहित आरक्षक रामकिशोर यादव, सतीश, अवधेश, अभिषेक और मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 
  • harpalpur-police-arrested-fourth-interstate-theft-accused-in-chhatarpur
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना