Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान का खौफनाक अंदाज, टीजर ने बढ़ाया सस्पेंस

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर आमने सामने नजर आने वाले हैं। दोनों की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज हो गया है। करीब 45 सेकंड की इस झलक में कहानी के बारे में तो उतना पता नहीं चल पाया , लेकिन माहौल इतना डरावना और रहस्यमयी है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

अक्षय कुमार का दिखा खतरनाक अवतार

टीजर में अक्षय कुमार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार बेहद डार्क और खतरनाक दिखाई देता है। खासकर उनकी डरावनी हंसी टीजर के माहौल को और ज्यादा भयावह बना देती है। अक्षय ने इस फिल्म में पहली बार पूरी तरह नेगेटिव किरदार निभाने की बात कही है और इसे अपने करियर की बड़ी एक्टिंग चुनौतियों में से एक बताया है।

नेत्रहीन किरदार में सैफ अली खान

वहीं सैफ अली खान एक नेत्रहीन किरदार में दिखाई देंगे। टीजर में उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, जिससे फिल्म की कहानी का रहस्य बरकरार है। सैफ का किरदार और अक्षय के खतरनाक कैरेक्टर के बीच टकराव फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मारी बाजी, Batwara 1947 से निकली आगे

प्रियदर्शन ने फिर पकड़ी थ्रिलर की कमान

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। ‘हैवान’ को मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ से प्रेरित बताया गया है, हालांकि निर्देशक के अनुसार हिंदी फिल्म की कहानी में कई बदलाव किए गए हैं। फिल्म में सस्पेंस, मनोवैज्ञानिक तनाव और एक खतरनाक संघर्ष देखने को मिलेगा।

टीजर में चेहरों से ज्यादा रहस्य

‘हैवान’ के टीजर की खास बात यह है कि मेकर्स ने कहानी को खोलने के बजाय रहस्य को और गहरा किया है। परछाइयों, आवाजों और कुछ खौफनाक दृश्यों के जरिए दर्शकों को सिर्फ कहानी की झलक दी गई है। हत्या, पैसे और खतरे से जुड़े संकेत टीजर को और ज्यादा रोमांचक बनाते हैं।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 17 साल बाद फिर साथ दिखाई दे रही है। ऐसे में दोनों का यह बिल्कुल अलग अंदाज और प्रियदर्शन का थ्रिलर ट्रीटमेंट ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़े: Spider-Man: Brand New Day ने रचा इतिहास, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी

 

  • haiwaan-teaser-akshay-kumar-saif-ali-khan-psycho-thriller-first-glimpse
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना