तिरंगे की शान में एकजुट होगी झांसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

झांसी/ राजकुमार शर्मा: स्वतंत्रता दिवस से पहले झांसी की धरती एक बार फिर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने जा रही है। संघर्ष सेवा समिति की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा इस बार 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। यात्रा में शहर के विभिन्न वर्गों के लोग, युवा, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रप्रेमी शामिल होंगे।

प्रेसवार्ता में दी कार्यक्रम की जानकारी

तिरंगा यात्रा को लेकर झोकन बाग स्थित संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा महज एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की अस्मिता, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगे के नीचे जब पूरा समाज एकजुट होता है तो जाति, वर्ग और भेदभाव की सीमाएं पीछे छूट जाती हैं और राष्ट्रभाव सबसे ऊपर हो जाता है।

एसएम टावर से शुरू होगी यात्रा

14 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा एस.एम. टावर, झोकन बाग से शुरू होगी। यात्रा में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। समिति ने लोगों से परिवार और बच्चों के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

इन प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा एस.एम. टावर, झोकन बाग से शुरू होकर गोविंद चौराहा, सैयर गेट, मिनर्वा चौराहा, रानी महल, बड़ा बाजार और सिंधी तिराहा होते हुए पत्रकार भवन प्रांगण पहुंचेगी। यहीं यात्रा का समापन किया जाएगा।

नई पीढ़ी को बलिदान की गाथाओं से जोड़ने पर जोर

डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि स्वतंत्रता केवल इतिहास का अध्याय नहीं है, बल्कि वर्तमान की जिम्मेदारी और भविष्य की नींव भी है। ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से जोड़ना आज के समय की जरूरत है।

संघर्ष सेवा समिति ने झांसीवासियों से सपरिवार तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। समिति का कहना है कि 14 अगस्त को झांसी की धरती तिरंगे के रंग में रंगे और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठे।

प्रेसवार्ता में हेमंत कुशवाह, आर्यन मेकअप मंत्रा, संजीव विश्वकर्मा, आदर्श इंटर कॉलेज खजूर बाग सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

  • jhansi-tricolor-yatra-on-14-august-2026
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना