मैहर में देशभक्ति के रंग में सजी संगीत संध्या, नल तरंग और कथक की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मैहर/ देवेश शर्मा: स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और संगीत से सराबोर शाम का आयोजन किया गया। बुधवार शाम पर्यटन सूचना केंद्र (हाउसिंग बोर्ड) में हुई संगीत संध्या में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति और कला के रंग में रंग दिया।

विधायक और कलेक्टर ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मां शारदा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद संगीत प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।

नल तरंग की धुन पर झूमे संगीत प्रेमी

संगीत संध्या में मैहर बैंड के कलाकारों ने नल तरंग वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। अपनी अनोखी धुनों और शानदार प्रस्तुति से कलाकारों ने मौजूद दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इसके बाद संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। शास्त्रीय नृत्य की लय, भाव और ताल के खूबसूरत मेल ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रस्तुतियों ने उपस्थित संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया।

बड़ी संख्या में पहुंचे संगीत प्रेमी

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, श्री कमलेश सुहाने, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, श्री संतोष सोनी, श्री सूर्यप्रकाश चौरसिया, श्री कुलदीप द्विवेदी, सीईओ श्री अशोक कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस संगीत संध्या ने स्वतंत्रता दिवस से पहले मैहर में देशभक्ति के साथ स्थानीय कला और संगीत की समृद्ध परंपरा की भी खूबसूरत झलक पेश की।

 
 
  • Maihar-Har-Ghar-Tiranga-Music-Evening-Patriotic-Songs-Nal-Tarang-Kathak
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को अधिसूचना, 23 अक्टूबर को मतदान

    झांसी/ राजकुमार शर्मा: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इलाहाबाद-झांसी…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला