बुरहानपुर में मदीना होटल पर नगर निगम की छापेमारी, 10 किलो अमानक पन्नी जब्त; 10 हजार रुपये का जुर्माना

बुरहानपुर: शहर में प्रतिबंधित और अमानक पन्नी के इस्तेमाल एवं बिक्री के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित मदीना होटल पर छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो अमानक पन्नी जब्त की। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

जानकारी के अनुसार, शहर में अवैध एवं अमानक पन्नी के उपयोग और बिक्री को लेकर नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रात्रि करीब 9 बजे बस स्टैंड स्थित मदीना होटल पर कार्रवाई की।

10 किलो अमानक पन्नी बरामद

नगर निगम की टीम ने होटल की जांच के दौरान करीब 10 किलो अमानक एवं प्रतिबंधित पन्नी बरामद की। टीम ने पन्नी को जब्त करते हुए संबंधित होटल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की और मौके पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप

नगर निगम की अचानक हुई कार्रवाई के बाद बस स्टैंड क्षेत्र सहित शहर के अन्य होटल संचालकों और दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित और अमानक पन्नी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में अमानक पन्नी के इस्तेमाल पर रोक लगाना और पर्यावरण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। अधिकारियों ने दुकानदारों और होटल संचालकों से प्रतिबंधित पन्नी का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

ये भी पढ़े –  बुरहानपुर के बलवाड़ा में कथित अवैध शराब का खेल, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

 

  • burhanpur-madina-hotel-municipal-corporation-action-10-kg-illegal-polythene-fined
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मछंड स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर सवाल, शिक्षक पर पत्रकारों से कथित अभद्रता का आरोप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    भिंड/रामपाल सिंह कुशवाह रिपोर्ट: रौन ब्लॉक अंतर्गत शासकीय बालक माध्यमिक…

    आगे पढ़ें
    CM मोहन यादव टीकमगढ़ में, भेलसी में पानी के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम; खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

    टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

    बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं