CM मोहन यादव टीकमगढ़ में, भेलसी में पानी के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम; खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ पहुंचने के बीच जिले के भेलसी गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने टीकमगढ़-खरगापुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर खाली बर्तन रखकर विरोध जताया और जल्द पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। उनका आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

महिलाएं भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं ने खाली बर्तन सड़क पर रखकर पेयजल संकट के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। चक्काजाम के कारण टीकमगढ़-खरगापुर मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने की स्थिति बन गई।

अधिकारी मौके पर पहुंचे

चक्काजाम की सूचना मिलने के बाद बल्देवगढ़ और खरगापुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी और समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि गांव में जल्द से जल्द पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए और पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री के जिले में मौजूद रहने के दौरान सामने आए इस विरोध प्रदर्शन से स्थानीय पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।

ये भी पढ़े – महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा कुंडेश्वर लोक, टीकमगढ़ में उद्योग और रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा: CM मोहन यादव

  • tikamgarh-bhelsi-water-crisis-villagers-road-blockade-empty-pots-cm-mohan-yadav-visit
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार