
मैहर: जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी फिफरी गांव में शनिवार दोपहर डैम में नहाने गए एक 19 वर्षीय युवक के डूबने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नीरज कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा (19) निवासी उमरी फिफरी शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे डैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने नीरज का हाथ पकड़कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से डैम में युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस संभावित स्थानों पर युवक को खोजने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़े – मैहर: विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी करेंगे महिला सफाई मित्रों का सम्मान, निजी कोष से देंगे ₹2500 की प्रोत्साहन राशि
- maihar-19-year-old-youth-drowns-while-bathing-in-dam-nadan-dehat-police-search









