सागर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘महंगी शक्कर-महंगा तेल’ के नारों से गूंजा बाजार

सागर: लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘बाजार भ्रमण’ कार्यक्रम के जरिए दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर महंगाई को लेकर उनकी समस्याएं जानीं।

तख्तियां लेकर बाजार में निकले कार्यकर्ता

प्रदर्शन की शुरुआत दोपहर 3 बजे जिला शहर कांग्रेस कार्यालय से हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने ‘महंगी शक्कर-महंगा तेल, ये देखो भाजपा का खेल’ और ‘खा गई शक्कर, पी गई तेल, देख लो भाजपा का खेल’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों और व्यापारियों से बढ़ती कीमतों के कारण हो रही परेशानियों पर चर्चा की।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। पूर्व विधायक सुनील जैन ने शक्कर और अन्य खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। वहीं संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कार्यक्रम के समापन पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस सहित पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पार्टी आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े –  सागर में राखी की दुकान सजाते समय करंट की चपेट में आए व्यापारी की मौत, कटरा बाजार में पसरा मातम

 

  • sagar-congress-protest-inflation-rising-prices-sugar-edible-oil-petrol-diesel
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार