सागर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में डॉ. अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष निर्वाचित, जितेन्द्र राठौर सचिव और आरती जैन बनीं कोषाध्यक्ष

सागर: जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव 2026-2028 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शुक्रवार को हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करीब 91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शनिवार को मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने परिणाम घोषित किए। जीत के बाद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और विजय जुलूस निकाला।

अध्यक्ष पद पर डॉ. अंकलेश्वर दुबे की करीबी जीत

अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ. अंकलेश्वर दुबे (अन्नी) ने 573 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय द्विवेदी को 8 मतों के अंतर से हराया। संजय द्विवेदी को 565 वोट मिले, जबकि रामदास राज को 203 और के.के. राय को 9 वोट प्राप्त हुए।

जितेन्द्र राठौर सचिव निर्वाचित

सचिव पद पर जितेन्द्र लखन राठौर (जित्तू) ने 476 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुष्यंत मिश्रा को 312 वोट मिले। नरेन्द्र पाण्डेय को 170, पंकज त्रिवेदी को 136, शिरीष यादव को 120, के.के. दुबे को 80 और गोपाल तिवारी को 38 वोट मिले।

आरती जैन ने कोषाध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत

कोषाध्यक्ष पद पर आरती जैन ने 732 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजनी ठाकुर को 613 वोट मिले।

अन्य प्रमुख पदों के परिणाम

  • उपाध्यक्ष महिला: रश्मि तनेजा – 800 वोट

  • सह-सचिव पुरुष: अरविंद नेमा – 565 वोट

  • सह-सचिव महिला: ऐनी गोस्वामी – 561 वोट

  • सह-कोषाध्यक्ष: उमाशंकर विनोदे (रज्जू) – 458 वोट

  • पुस्तकालय अध्यक्ष: अमित मिश्रा (मिंटू) – 526 वोट

कार्यकारिणी में भी नए चेहरे निर्वाचित

महिला वर्ग से सुमिता विश्वे 678 वोट प्राप्त कर निर्वाचित हुईं। उनके अलावा किरण कला सैनी को 662 और वंदना लोधी को 484 वोट मिले। पुरुष वर्ग में करन जैन (635), रजत बोहरे (532), नरेन्द्र सिंह लोधी (526), आकाश उपाध्याय (523) और सुदर्शन तिवारी (478) निर्वाचित घोषित किए गए।

जीत के बाद निकाला विजय जुलूस

मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही न्यायालय परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह नजर आया। अधिवक्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजेताओं का स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी के.के. दुबे और उप निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता महेश नेमा की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई।

ये भी पढ़े –  सागर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘महंगी शक्कर-महंगा तेल’ के नारों से गूंजा बाजार

 

  • sagar-district-bar-association-election-results-ankleshwar-dubey-president-jitendra-rathore-secretary-aarti-jain-treasurer
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार