सागर में केसली कृषि उपज मंडी का नाम बदला, अब ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी कृषि उपज मंडी’ के नाम से होगी पहचान

सागर: जिले के केसली स्थित कृषि उपज मंडी का नाम अब ‘वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी कृषि उपज मंडी’ कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नाम परिवर्तन के बाद क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जारी हुआ आदेश

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रतिभा पाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री ने केसली प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। जिला योजना समिति सागर एवं जिला नामकरण समिति से अनुमोदन की प्रत्याशा में नाम परिवर्तन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

किसानों और क्षेत्रवासियों में खुशी

कृषि उपज मंडी को रानी अवंतीबाई लोधी के नाम से पहचान मिलने के बाद स्थानीय किसानों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि मंडी का नया नाम क्षेत्र को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान देने के साथ ही वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के योगदान को भी याद रखने का माध्यम बनेगा।

रानी अवंतीबाई लोधी 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख वीरांगनाओं में शामिल थीं। उनके नाम पर कृषि उपज मंडी का नामकरण किए जाने को स्थानीय स्तर पर गौरव का विषय माना जा रहा है।

ये भी पढ़े –  सागर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में डॉ. अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष निर्वाचित, जितेन्द्र राठौर सचिव और आरती जैन बनीं कोषाध्यक्ष

 

  • sagar-kesli-agricultural-market-renamed-veerangana-rani-avanti-bai-lodhi-mandi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    वीडियोकॉन समूह के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को बैंकरप्ट…

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार