
गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों का मेधावी छात्र सम्मान समारोह टेकरी रोड स्थित कमला काशी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र का पूजन और आरती के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पंवार ने बच्चों की देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सेवा भारती के शिक्षा और संस्कार से जुड़े प्रयासों की प्रशंसा की।
सेवा भारती के जिला सचिव मनोज रघुवंशी ने बताया कि सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केंद्रों में बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की शिक्षा दी जा रही है। समारोह में बच्चों ने देशभक्ति नाटक, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान 8 संस्कार केंद्रों के 76 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सेवा भारती के अध्यक्ष नर्मदा शंकर भार्गव, उपाध्यक्ष अखिलेश विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी, संस्कार केंद्रों की दीदियां और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। मंच संचालन नरेंद्र सिंह सेंगर ने किया और आभार आशीष शिंदे ने व्यक्त किया।
ये भी पढ़े – गुना में भाजपा महिला विधायक का फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘33% आरक्षण दे दिया, लेकिन बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं’
- guna-sewa-bharti-sanskar-kendra-meritorious-students-honored-76-students









