ओरछा से चिरगांव तक निकली विशाल कांवड़ यात्रा, अनूप शिवहरे ने संभाली कमान; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मार्ग

चिरगांव/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: सावन के पावन अवसर पर ओरछा धाम से चिरगांव तक विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजक अनूप कुमार शिवहरे ‘देहाती’ के नेतृत्व में निकली इस कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने ओरछा धाम से पवित्र जल लेकर चिरगांव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

कांवड़ यात्रा में धार्मिक झांकियां, डीजे सहित कई आकर्षण शामिल रहे। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। आयोजक अनूप शिवहरे ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा लगातार कई वर्षों से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ ही समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देना है।

इस वर्ष भी यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ओरछा से चिरगांव तक निकली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

ये भी पढ़े –  दतिया में स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने होमगार्ड तिराहा से पकड़ा

 

  • orchha-chirgaon-vishal-kanwar-yatra-anup-shivhare-har-har-mahadev
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार