सागर में 27 अगस्त को गूंजेगी ‘खेल की बात’, PM मोदी करेंगे युवाओं से वर्चुअल संवाद

सागर/ मनीष कुमार चौबे: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात PM के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन सागर में भी किया जाएगा। 27 अगस्त 2026 को जिले के दो महाविद्यालयों में युवा और विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से जुड़ेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल क्षेत्र में हुए बदलावों और उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ खेल एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर उनके विचार और सुझाव प्राप्त करना है।

दो महाविद्यालयों में होगा आयोजन

सागर जिले में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन इन्फिनिटी मैनेजमेंट कॉलेज, सागर और पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, मकरोनिया में किया जाएगा। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में युवा और विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय लाइव फीड के माध्यम से विद्यार्थी और युवा प्रधानमंत्री के संबोधन से सीधे जुड़ेंगे। इस दौरान खेल, फिटनेस और युवा नेतृत्व से जुड़े विषयों पर देश की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाई जाएगी।

प्रधानमंत्री के संबोधन पर रहेगी नजर

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहेगा। देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवा प्रधानमंत्री के संदेश से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय खेल दिवस की गतिविधियों से भी जोड़ा गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस वर्ष ‘खेलो इंडिया संवाद’ के कार्यक्रम 27 अगस्त को व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

स्थानीय खेल प्रतिभाओं से भी होगा संवाद

इन्फिनिटी मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और युवाओं को संबोधित करेंगी।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय खेल प्रतिभाओं और यूथ आइकॉन के बीच मॉडरेटेड डिस्कशन आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले दस वर्षों में खेल सुविधाओं और खेल अवसंरचना में हुए विकास के साथ-साथ खेल क्षेत्र में आए बदलावों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा आगामी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों की तैयारियों को लेकर भी युवाओं के बीच विचार-विमर्श किया जाएगा।

‘युवा संवाद’ में युवा रखेंगे अपनी बात

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘युवा संवाद’ होगा। इसमें विद्यार्थी और युवा अपने विचार, दृष्टिकोण और भविष्य से जुड़ी आकांक्षाएं साझा करेंगे।

संवाद के दौरान युवाओं के नागरिक दायित्व, भविष्य के लिए जरूरी कौशल, स्वयंसेवा और MY Bharat को और अधिक प्रभावी मंच बनाने से जुड़े सुझाव भी लिए जाएंगे।

MY Bharat से जुड़ने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित

कार्यक्रम में MY Bharat स्वयंसेवकों की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी। युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से प्राप्त सुझावों को निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आगे भेजने की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि युवाओं की भागीदारी केवल कार्यक्रम तक सीमित न रहकर नीति और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ सके।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ उनमें नेतृत्व, फिटनेस, कौशल और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। दोनों महाविद्यालयों में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में युवासंगम मेले में 158 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, 3 का अप्रेन्टिसशिप के लिए चयन

 

  • sagar-khelo-india-samvad-pm-modi-youth-27-august-2026
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार